Republic Day 2022 : उत्तर प्रदेश की झांकी सर्वश्रेष्ठ, भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में सबसे ऊपर…

गणतंत्र दिवस 2022 : शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वहीं भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में सबसे ऊपर रही।

शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वहीं भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी तीनों सेनाओं में सबसे ऊपर रही। बता दें कि उत्तर प्रदेश की झांकी ‘ एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी।

वहीं गणतंत्र दिवस परेड में कुल 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश ने हिस्सा लिया थी। इसी के सात रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दूसरा स्थान कर्नाटक को पारंपरिक हस्तशिलप के पालने पर आधारित झांकी के लिए मिला है ।