मध्य प्रदेश: उज्जैन रेप केस पर बोले दिग्विजय सिंह, ‘निर्भया केस की तरह तेजी से हो कार्रवाई’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एक दिन पहले हुए उज्जैन रेप केस पर दुख जताया और इसकी निंदा की।

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मुझे दुख है कि उज्जैन में ऐसी दर्दनाक घटना हुई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा है, बाकी फरार हैं। पुलिस को जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए और जितनी जल्दी हो सके कार्रवाई की जानी चाहिए। जैसा निर्भया मामले में हुआ था।”

पुलिस ने बुधवार को बताया था कि लगभग 12 साल की एक लड़की मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सड़क पर खून से लथपथ मिली थी। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप किया गया था।