भारत और अफगानिस्तान के बीच मार्च-2022 में होगी वनडे सीरीज, अफगानिस्तान ने जारी किया अगले दो साल का फ्यूचर टूर प्रोग्राम

अफगानिस्तान  क्रिकेट बोर्ड ने अने वाले 2 साल के लिए अपना क्रिकेट शेड्यूल जारी कर दिया है।  शेड्यूल के अनुसार अफगानिस्तान मार्च 2022 में घर से दूर भारत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अगले 2 साल की अवधि के दौरान 11 वनडे, 4 T20I और 2 टेस्ट (घर और बाहर) खेलेगा। अफगानिस्तान की टीम 2022 और 2023 में कुल मिलाकर 37 वनडे, 12 T20 और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा अफगान टीम 2022 में एशिया कप और आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेगी।

इसके बाद टीम को ICC 50 ओवर विश्व कप में भी हिस्सा लेना हैं। अफगानिस्तान अगले साल नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से अपने अभियान का आगाज करेगा और साल का अंत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन प्रारूपों की सीरीज के साथ करेगा।

अफगानिस्तान का फुल शेड्यूल

जनवरी 2022 – नीदरलैंड्स – 3 वनडे – होम

जनवरी-फ़रवरी 2022 – ज़िम्बाब्वे – 3 वनडे और 5 T20I – घर से बाहर

फरवरी-मार्च 2022 – बांग्लादेश – 3 वनडे और 2 T20I – घर से बाहर

मार्च 2022 – भारत – 3 वनडे -घर से बाहर

मई-जून 2022 – ऑस्ट्रेलिया – 3 T20I – होम

जुलाई-अगस्त 2022 – आयरलैंड – 5 वनडे और 1 टेस्ट – घर से बाहर

अगस्त-सितंबर 2022 – एशिया कप – TBC- घर से बाहर

अक्टूबर-नवंबर 2022 – T20 विश्व कप

नवंबर-दिसंबर 2022 – जिम्बाब्वे – 5 वनडे और 2 T20I और 2 टेस्ट – घर से बाहर

जनवरी 2023 – श्रीलंका – 3 वनडे – घर से बाहर

फरवरी-मार्च 2023* – पाकिस्तान – 3 वनडे – होम

मार्च-अप्रैल 2023 – ऑस्ट्रेलिया – 3 वनडे – होम

जुलाई-अगस्त 2023 – एशिया कप – घर से बाहर

सितम्बर 2023 – वेस्ट इंडीज – 3 वनडे – होम

सितम्बर 2023 – न्यूजीलैंड – 3 वनडे – होम

अक्टूबर-नवंबर – 2023 विश्व कप