भगवंत मान ने पराली जलाने के मुद्दे को बताया गंभीर, केंद्र पर राजनीति करने का लगाया आरोप…

खबर पंजाब से हैं जहां पिछले कई दिनों से पराली जलाए जाने की खबरें सामने आ रही है, जिस कारण से कई राज्यों में प्रदुषण जोरों से फैल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पराली जलाए जाने को दिल्ली में प्रदूषण का एक कारण बताया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले कई दिनों से प्रदूषण को लेकर राजनीति हो रही है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार मदद करने की जगह पर पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही है। जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल है।