फिरोजपुर में पुलिस ने नशा तस्कर की 80 लाख की सम्पत्ति को किया सील

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बीच फिरोजपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी की करीब 81 लाख की प्रॉपर्टी को सील कर दिया।

पुलिस ने ये कार्रवाई फिरोजपुर के गांव निजामवाला में की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान और पंजाब डीजीपी के आदेश पर पंजाब भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत फिरोजपुर में ये कार्रवाई की गई।

बता दें कि, नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का कार्रवाई के तहत साल 2023 में अब तक 18 मामलों में 9 करोड़ की सम्पत्ति को सील किया जा चुका है।