पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा प्रेरणादायी

आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी मना रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज के ही दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

तीन बार पीएम का पद संभालने वाले अटल सबसे पहले साल 1996 में पीएम के पद पर काबीज हुए। लेकिन संख्याबल नहीं होने के कारण यह सरकार महज 13 दिनों में गिर गई। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में पीएम पद संभाला लेकिन एक बार फिर 13 दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में इस पद को एक बार फिर संभाला। उस वक्त 13 दलों की गठबंधन सरकार और वाजपेयी अपने कार्यकाल के पांच साल पूरा करने में सफल रहें।

इस मौके पर पीएम मोदी ने अटल जी को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।