पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्ट अटैक आया है। 54 साल के शाहनवाज को मंगलवार शाम करीब 4 बजे हार्ट अटैक आया जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। बताया जा रहा है शाहनवाज हुसैन मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और बांद्रा के विधायक आशीष शेलार के घर पर मौजूद थे। यहीं उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।