पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ड्यूटी पर शहीद होने वाले पंजाब पुलिस के जवानों के परिवार को मिलेगा 1 करोड़ मुआवजा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब ऑन ड्यूटी किसी पुलिसकर्मी के शहीद होने पर परिवार को 1 करोड़ मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा पुलिस वेलफेयर फंड भी 10 करोड़ से बढ़ा 15 करोड़ कर दिया गया है।

पंजाब में पहली बार 23 हजार पुलिसकर्मियों को एक साथ संबोधित कर CM भगवंत मान ने यह ऐलान किया। चुनाव प्रचार के वक्त पठानकोट में रैली के दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिसकर्मियों को यह गारंटी दी थी।

CM मान ने कहा कि राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी। वह पेशेवर ढंग से ईमानदारी और समर्पण से ड्यूटी निभाएं। उन्होंने पुलिस को जनता से अच्छे ढंग से पेश आने को कहा। मान ने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और सख्त है। अच्छी कारगुजारी के बावजूद उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ती है।