पंजाब: PTM में पहुंचे CM मान, छात्रों से किया जनसंवाद, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी रहे साथ मौजूद…

खबर पंजाब से हैं जहां शनिवार को पहली बार सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहुंच कर छात्रों और अभिभावकों से मुलाकात भी की, और उनके सपनों के बारे में जाना।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातीचत में अभिभावकों ने कहा कि दूसरे मंत्रियों को हमने आज तक हमने सामने से देखा भी नहीं था, लेकिन आप पहले हैं जो हमारे बच्चों के स्कूल में आए हैं। जिस पर भगवंत मान ने कहा कि अभी बहुत काम करने है।

इसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छात्रों से संवाद भी किया, जिसमें एक छात्र ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से एक सवाल किया कि आखिर वह कैसै उनकी तरह मुख्यमंत्री बन सकती है, जिस पर भगवंत मान ने कहा कि इसके लिए आपको खुद सेवा करनी होगी और उसके बाद खुद जनता आपको चुनाव के लड़ने के लिए कहेगी।