पंजाब कैबिनेट की मीटिंग: स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के संबंध में अहम फैसलों को मंजूरी

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में आज कई फैसले लिए गए। बता दें CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस को संबोधित किया।

बता दें भगवंत सिंह मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। मतलब CM की सालाना 50 करोड़ रुपए की ग्रांट 37 करोड़ रुपए की गई। जबकि कैबिनेट मंत्रियों की डेढ़ करोड़ रुपए ग्रांट घटाकर एक करोड़ की गई है। वहीं सिंचाई विभाग की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।12वीं कक्षा तक के स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी को भी मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की मोहाली यूनिट के लिए 484 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।