पंजाब के पूर्व मंत्री सुंंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, आय से अधिक मामले में विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने का है आरोप

Sunder Sham Arora

विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। ऐसी सूचना है कि अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुंदर शाम अरोड़ा ने विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, विजिलेंस ब्यूरो ने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई और आरोपी से 50 लाख रु. बरामद किए गए हैं।