नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची राजघाट, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

Draupadi Murmu

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वहीं, समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे।

समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के सिविल व सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।