जल संकट : CM मनोहर लाल बोले- दिल्ली को दिया जा रहा है उसके हिस्से का पानी,सरकार इस बारे में झूठ…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि दिल्ली को उनके हिस्से के अनुसार 1050 क्यूसेक्स पानी दिया जा रहा है लेकिन वहां की सरकार इस बारे में झूठ बोल रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा द्वारा दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं दिये जाने के दिल्ली सरकार के आरोपों पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इसके विपरीत पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को उसके हिस्सा का पानी नहीं दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पहले पंजाब से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के पानी से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। अदालत ने भी इस बात पर मुहर लगा दी थी कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है।

यही नहीं एक बार तो कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली को 250 क्यूसिक ज्यादा पानी दिया जा रहा है। वह पानी अभी भी जारी है। अपर यमुना बोर्ड ने भी समय-समय पर पुष्टि की है कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है।