चंद्रमा पर चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, टेस्ला के CEO एलन मस्क ने भारत को दी बधाई

कल भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करवाकर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बुलंदी को लेकर पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रहा है इसी कड़ी में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी भारत की तारीफ की है उन्होंने चंद्रयान-3 के सफल ट्वीट कर कहा कि “बहुत बढ़िया!”।

वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के मौके पर ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी है। पिचाई ने अपने पोस्ट में इस उपलब्धि को “अविश्वसनीय क्षण” बताया।