चंडीगढ़: CM भगवंत मान ने बांटे नियुक्ति पत्र, 12,710 अध्यापकों को किया गया पक्का

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान 12 हजार 710 अस्थायी अध्यापकों को नियमित कर दिया है इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी बांटे। आपको बता दें कि पिछले 10 सालों से यह सभी शिक्षक लगातार इसकी मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान सभी शिक्षकों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के दौरान सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए बताया कि आने वाले समय में ऐसे और भी अध्यापकों को पक्का किया जाएगा। गौरतलब हो कि पंजाब सरकार ने करीब दो महीने पहले ही राज्य में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया था। इसके लिए राज्य सरकार ने नई पॉलिसी भी तैयार की है बता दें कि इस पॉलिसी के तहत ही दस साल की सर्विस पूरी कर चुके शिक्षकों को पक्का किया जा रहा है।

नियमित होने पर भावुक हुए शिक्षक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा इस दौरान पक्का होने वाले सभी शिक्षक नियुक्ति पत्र लेते समय भावुक हो गए जिससे कि शिक्षकों की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर देखी जा सकती थी।