उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने चार धाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा के लिए 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन कर लिया है। यह चयन पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिससे यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।
प्राधिकरण के अनुसार, ऑपरेटरों को अलग-अलग हेलीपैड केंद्रों पर तैनात किया जाएगा-गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर सेवा देंगे।
तय किया गया किराया
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकतरफा किराया निर्धारित किया गया है:
-
गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹6,077 प्रति यात्री
-
फाटा से केदारनाथ: ₹4,840 प्रति यात्री
-
सिरसी से केदारनाथ: ₹3,043 प्रति यात्री
इन सभी दरों पर जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा।
बुकिंग कैसे करें?
हेली सेवा के टिकटभारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकृत हेली यात्रा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग के दौरान सुविधा शुल्क भी अलग से लिया जाएगा।
सुरक्षा और सुविधा पर जोर
यूकेडा ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा और संचालन मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सेवा मिल सके।
यह पहल चार धाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
READ MORE: Google का नया ‘Ask Maps’ फीचर लॉन्च, अब बातचीत कर खोजें मनपसंद जगहें

