कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया की आलोचना की, आज दुनिया यूपीआई पर मंत्रमुग्ध है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में सोमवार को कहा कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़ी हर नीति की आलोचना करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। आपको याद होगा कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। भारत में रिकॉर्ड डिजिटल लेन देन हो रहे हैं। लेकिन कांग्रेस को ये भी पंसद नहीं है। साथियों भाजपा आज आधुनिक सर्वें आधुनिकतम सड़कें, चौड़े हाइवे एक्सप्रेसवे बन रहा है।”