ऊना: श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 23 श्रद्धालुओं को आई गंभीर चोटें

खबर हिमाचल से हैं जहां ऊना में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं हादसे में 23 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां दो लोगों को गंभीर हालत के चलते ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घायलों की संख्या में बस ड्राइवर पुष्पराज (59) के अलावा महिला गोपाली बाई (50) शामिल है।

बता दें कि हादसा अब उपमंडल के मुबारिकपुर के पास हुआ, यहां चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 34 लोग सवार थे, जोकि सभी मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले हैं। जिनमें से 23 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुरक्षा बल की टीम ने सभी घायलों को अंब अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां 2 मरीजों की हालत गंभीर पाई गई और उन्हें ऊना ट्रांसफर किया गया।