आम जनता पर महंगाई की मार, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए हुआ महंगा

देश की आम जनता पर महंगाई की मार लगातार जारी है और एक के बाद एक हर चीज के दाम बढ़ रहे है। अब आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है।

बढ़ी हुई कीमतें आज से ही देशभर में लागू हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद एक घरेलू सिलेंडर का दिल्ली में दाम 999.50 रुपए हो गया है। इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमतों को बढ़ाया गया था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे।

बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।