बीजेपी नेता Tajinder Bagga को रात 12:35 बजे मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश, पेशी के बाद घर भेजा गया

दिल्ली के बीजेपी नेता Tajinder Pal Singh Bagga को देर रात 12:35 बजे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बग्गा की पेशी मजिस्ट्रेट के घर पर हुई। पेशी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट में उनकी पीठ में चोट होने की बात सामने आई है। Tajinder Pal Singh Bagga को देर शाम मेडिकल चेकअप के लिए दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया था।

इसके बाद गुरुग्राम में उन्हें जज के सामने पेश किया गया। इससे पहले बग्गा को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।

बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।