अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 12,430 नए क्लास रुम का उद्धघाटन किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12 हजार 430 नए स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन किया है। वहीं इस दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में बीते 7 सालों में 20 हजार नए क्लासरुम बनाए हैं।

वहीं केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में जितने राज्य सरकारें हैं केंद्र सरकारे हैं,सबको मिलाकर भी अब तक कुल 20,000 क्लास रुम नहीं बने हैं।

इस दौरान मंच पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।