अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा, जालंधर में तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व

अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से पंजाब दौरे पर हैं। केजरीवाल आज जालंधर में आयोजित तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अमृतसर पहुंचे। श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से तिरंगा यात्रा में शिरकत करने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि शहीदों की याद में वह जालंधर में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। पंजाब शहीदों की धरती है। इसने आतंकवाद का दौर भी देखा है। पूरे पंजाब में कोई नहीं चाहता कि ऐसा दौर दोबारा आए। बहुत कुर्बानियों के बाद पंजाब उस दौर से निकला है। इसलिए वह सभी से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस तिरंगा यात्रा से जुड़ें।