हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने एक साथ नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी नौ राज्य प्रवक्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
इसमें बिलासपुर से से पूर्व डीजीपी आइडी भंडारी, शिमला से एसएस जोगटा और गौरव शर्मा, पांवटा से मनीष ठाकुर, सराज से संतराम, धर्मपुर से सुरेंद्र बंधु, मंडी से मनीष शर्मा, चंबा से निर्मल पांडे, धर्मशाला से कल्याण भंडारी को प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के संगठन मंत्री सत्येंद्र तोंगर ने यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। आम आदमी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।