सीएम भगवंत मान से मिलेंगे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान से शाम को मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात शाम को होगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी।

सिद्धू ने इसे पंजाब की आर्थिक हालत पर चर्चा बताया। सिद्धू ने CM भगवंत मान से मुलाकात से पहले 2 शेर लिखे। पहले सिद्धू ने लिखा – हमारी अफवाहों का धुआं वहीं से उठता है, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है।

एक घंटे बाद सिद्धू ने लिखा – करते तो दोनों ही थे। हम कोशिश, वो साजिश..। हालांकि सिद्धू का निशाना किस पर है, इसको लेकर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।