दुनिया के सबसे अमीर परिवार की संपत्ति जान कर उड़ जाएंगे होश, 700 कारें और 4 हजार करोड़ रुपये का महल

दुनिया के सबसे अमीर परिवार की संपत्ति जान कर उड़ जाएंगे होश, 700 कारें और 4 हजार करोड़ रुपये का महल

अमीरों का नाम आते ही सभी के दिमाग में अंबानी-अडानी-टाटा का नाम आता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो अंबानी-अडानी से भी ज्यादा अमीर है।

जी हां, ये परिवार दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार साल 2023 में दुनिया में सबसे रिच माना गया है।

इस फैमिली की अगर कुल संपत्ति की बात की जाए तो उसके सामने कोई भी नहीं टिक पाएगा। अल नाहयान शाही परिवार के पास में 4,078 अठहत्तर करोड़ का राष्ट्रपति महल है।

इसके अलावा इनके पास 8 प्राइवेट जेट और एक फुटबॉल क्लब है। इनका महल पेंटागन के साइज का 3 गुना है। वहीं, इनकी संपत्ति अंबानी और अडानी की भी कुल संपत्ति से बहुत ज्यादा है।

अल नाहयान के 9 बच्चे और 18 पोते पोतियां भी हैं। अल नाहयान शाही परिवार के पास 305 बिलियन डॉलर यानी 25,38,667 करोड़ रुपये की संपत्ति है।