दिल्ली में मौसम का Yellow Alert ! शीतलहर और तापमान गिरने की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। बताए ठंड के बीच राजधानी में न्यूनतम तापमान में दो दिनों में ही लगभग नौ डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को यह 10.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस था। जनवरी 1, 2021 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल 8 जनवरी को यह 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं बताए आपको मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी इसी तरह परा गिरा रह सकता है। हालांकि राहत इतनी है कि दिन चढ़ने के साथ खिली धूप लोगों को मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक रहने की संभावना है। आज सुबह से ही शीतलहर जारी है। वहीं 19 जनवरी के बाद से मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 20 से 22 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।