यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले बने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले बने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ते ही एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 60 गेंदों में 104 रनों की नाबाद पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल की इस शानदार विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस शतक के साथ ही यशस्वी अब आईपीएल के इतिहास में 2 आईपीएल शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मामले में राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, संजू सैमसन, डेविड वार्नर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं। यशस्वी ने 22 साल और 116 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आईपीएल 2024 में अब तक यशस्वी जायसवाल का बड़ा स्कोर न बना पाना राजस्थान रॉयल्स और भारतीय टीम दोनों के लिए चिंता का विषय था। लेकिन अब यशस्वी ने इस शानदार शतक से भारतीय टीम की चिंता को कुछ हद तक कम किया है।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल में ब्रेकआउट सीजन पिछले साल था। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में एक शानदार शतक सहित कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी। जिसके बदौलत उन्हें भारत की टी-20 टीम में भी शामिल किया गया था।

आईपीएल 2024 में अब तक यशस्वी के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई थी, जो भारतीय टीम के लिए भी एक चिंता का विषय था। लेकिन टी-20 विश्व कप से ठीक पहले यशस्वी ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है।