World Health Day : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे ? जानें इसका महत्व और 2022 की क्या है थीम…

स्वास्थ्य के विषय में एक कहावत है कि ‘पहला सुख निरोगी काया’ यानी स्वस्थ शरीर का होना व्यक्ति का सबसे बड़ा सुख है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग को जन्म देता है और स्वस्थ दिमाग हमें दुनिया में प्रसिद्धी दिलाता है। विश्व में स्वास्थ्य की वैल्यू बताने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाता है।

 
डब्लूएचओ 2022 का वर्ल्ड हेल्थ डे, मानव और ग्रह को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक तत्काल कार्यों पर पूरे करने पर ध्यान केंद्रित करेगा और समाज को बेहतर बनाने के लिए एक आंदोलन को बढ़ावा देगा। डब्ल्यूएचओ (WHO) का अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इसमें जलवायु संकट शामिल है जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम…

2022 के वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम है हमारा प्लेनेट हमारा हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)। इस वर्ष की थीम का लक्ष्य है हमारे ग्रह और उसमें रहने वाले मनुष्यों की भलाई की ओर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना है।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 महत्व

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वास्थ्य और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कैसे संबोधित किया जाए, इसके लिए अपनी भूमिका निभाई है। हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे समकालीन स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित होता है जिन पर विभिन्न विषयों के साथ तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है।