World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच आज विश्व कप फाइनल मैच, जानिए क्या होंगे टीम में बदलाव?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज विश्व कप 2023 का महामुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबला 2 बजे से शुरु होगा। टॉस 1.30 बजे होगा। भारतीय टीम की निगाह तीसरा विश्व कप जीतकर लंबे समय के इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

बता दें कि, दोनों ही टीमें 2003 विश्व कप के फाइनल के बाद आज 2023 के फाइनल में आपस में भिड़ेगी। वहीं, भारतीय टीम आज के फाइनल को जीतकर 20 साल पहले मिली हार का बदला लेना चाहेगी। इस सपने को साकार होने के लिए करोड़ों लोग बेकरार है।

आपको बता दें कि, भारतीय टीम इस विश्व कप जीतने के पूरे आसार नजर आ रहे है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है अब तक के सभी मैच जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है।