ब्यूटी पार्लर बैन को लेकर Afghanistan में महिलाओं का विरोध

अफगानिस्तान में तालिबान ने तमाम ब्यूटी पार्लर्स को बंद करने का फरमान जारी किया है। बता दें तालिबान राज आने के बाद महिलाओं की आजादी पर रोक लगाने का काम किया गया है। वहीं अब महिलाओं के ब्यूटी सैलून जाने पर प्रतिबंध के विरोध में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं ने बुधवार को राजधानी काबुल में प्रदर्शन किया।

बता दें इस फैसले ने पहले से ही कई तरह की परेशानियों को झेल रही अफगानिस्तान की महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।