IND VS SA: क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की Playing XI में होगा बदलाव?

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक के अपने सातों मुकाबले जीते है और अंकतालिका में सबसे टॉप का स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत आज अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, दोनों ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

बता दें कि, यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय समयानुसार 2 बजे शुरू होगा और 1.30 बजे टॉस होगा। वहीं, इस मुकाबले को फाइनल की तरह माना जा रहा है। बता दें कि, इस मैच में सभी की निगाहें बर्थडे ब्वॉय किंग कोहली पर होगी।

क्या भारतीय टीम प्लेइंग 11 में करेगी बदलाव?

बात अगर ईडन गार्डन्स के पिच की करे तो यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है लेकिन यह पिच स्पिनरों के लिए भी मददगार साबित हुई है। वहीं, ऐसे में भारत एक अतिरिक्त स्पिनर यानि रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल कर सकता है। हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है अगर टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो इसमे हैरानी की कोई बात नहीं है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आसान नहीं राह

बता दें कि, बेश्क भारतीय टीम अब तक के सभी मुकाबले जीत के आई है लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनको शानदार खेल दिखाना होगा। साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली हार को छोड़ दे तो उन्होंने विश्वकप में अब तक 6 मुकाबले जीते है।

विश्व कप में अब तक दोनों ही टीम का 5 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमे से 3 साउथ अफ्रीका ने तो 2 भारत ने मुकाबले जीते है।