क्‍यों मनाई जाती है होली? जानिए होली मनाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण

क्‍यों मनाई जाती है होली? जानिए होली मनाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण

सनातन धर्म में प्रत्येक भारतीय त्योहार का न केवल वैज्ञानिक महत्व है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा मकसद भी छुपा हुआ होता है। होली को लेकर भी वैज्ञानिकों का कुछ ऐसा ही मत है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि हमें अपने पूर्वजों का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद उचित समय पर होली का त्योहार मनाने की शुरूआत की।

लेकिन होली के त्योहार की मस्ती इतनी अधिक होती है कि लोग इसके वैज्ञानिक कारणों से अंजान रहते हैं। होली का त्योहार साल में ऐसे समय पर आता है जब मौसम में बदलाव के कारण लोग आलसी से होते हैं।

ठंडे मौसम के गर्म रुख अख्तियार करने के कारण शरीर में थकान और सुस्ती महसूस करना प्राकृतिक है। शरीर की इस सुस्ती को दूर भगाने के लिए ही लोग फाग के इस मौसम में न केवल जोर से गाते हैं बल्कि बोलते भी थोड़ा जोर से हैं।