MCA छात्रा ने ठुकराया लव प्रपोजल तो सनकी आशिक ने किया ये कांड

MCA छात्रा ने ठुकराया लव प्रपोजल तो सनकी आशिक ने किया ये कांड

एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ऐसे भी होते हैं जो बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के हुबली से सामने आया है।

दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या ने राजनीति को गरमा दिया है। आरोपी ने लड़की को प्रपोज किया था। लड़की के इनकार करने पर उसकी चाकू से 7 बार गोदकर हत्या कर दी।

24 साल की MSC स्टूडेंट नेहा परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकली थी। तभी उसके क्लास के एक लड़के ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी थी।

दंग करने वाली बात यह भी है कि घटना किसी सूनसान इलाके में नहीं बल्कि कॉलेज के बीवीबी परिसर के कॉरिडोर में ही हुई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें दिख रहा है कि किस तरह छात्रा पर चाकू लेकर टूट पड़ता है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को कैंपस से करीब 2 किलोमीटर दूर KIMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तो वहीं पुलिस ने आरोपी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन छात्र संगठन एबीवीपी ने इस पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।