Congress अध्यक्ष बनने के सवाल पर क्या बोले CM अशोक गहलोत….? क्या है सोनिया-गहलोत मुलाकात के मायने…? पढ़िए

पंजाब और उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सवाल खड़े होने लगे थे कि आखिर इस पद की जिम्मेदारी कौन निभाने वाला है, वहीं बीते दिनों से इस सवाल ने जोर पकड़ लिया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर जाकर रुका, खबर आने लगी कि अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का भार संभालने वाले हैं। लेकिन मंगलवार को राजस्थान में हुई हलचल के बाद यह सवाल एक बार फिर कुरेदे हुए चोट की तरह हो गया और सवाल खड़ा हो गया कि कांग्रेस की नीति One Man One Work को अशोक गहलोत किस प्रकार निभाने वाले हैं, वहीं गुरुवार को राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात हुई, जानिए क्या रहे मुलाकात के मायने ।

FILE PHOTO

राजस्थान में हो रही सियासी हलचल के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सोनिया गांधी के बीच 10 जनपथ पर मुलाकात हुई और राजस्थान मामले पर बातचीत की गई, वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले – कि मैंने सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया, कांग्रेस के लिए मैंने सिपाही की तरह काम किया है, आलाकमान ने भी मुझ पर विश्वास से हर जिम्मेदारी दी। वहीं मंगलवार को पैदा हुए हालात से मैं दुखी हूं और सोनिया गांधी से मैंने उसके लिए मांफी भी मांगी है।

अध्यक्ष पद को लेकर बोले अशोक गहलोत

वहीं सोनिया गांधी और अशोक गहलोत के बीच हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के सवाल पर गहलोत बोले कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

सोनिया गांधी से मांगी माफी

मंगलवार को राजस्थान में देर रात पैदा हुए हालात पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मांफी मांगी और उन्हें “Sorry” भी कहा।