WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दे सकते हैं इस्तीफा

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता जा रहा है। रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर देश की कई बड़ी महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों के एक प्रतिनिधि दल ने बीती रात खेल मंत्रायल के अधिकारियों से मिल कर बृजभूषण शरण सिंह को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने और भारतीय कुश्ती संघ को भंग करने की मांग की है।

ओलिंपियन विनेश फौगाट ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का त्यागपत्र लेंगे और जेल भी भिजवाएंगे। इसी बीच यह खबर भी है की आज बृजभूषण शरण सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ऐसा माना जा रहा है कि वह आज अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।