पास्ता के साथ आखिर क्यों दी जाती है गार्लिक ब्रेड? वजह जानकर अगली बार प्लेट बिल्कुल कर देंगे साफ!
इटैलियन रेस्टोरेंट में पास्ता के साथ गार्लिक ब्रेड परोसने के पीछे खास परंपरा छिपी है।
इटली में खाने की बर्बादी को गलत माना जाता है, इसलिए यह चलन शुरू हुआ।
'फेयर ला स्कारपेटा' परंपरा के तहत ब्रेड से प्लेट की सॉस साफ की जाती है।
यह तरीका खाने की बर्बादी रोकने के साथ शेफ के प्रति सम्मान भी दिखाता है।
पास्ता का असली स्वाद उसकी गाढ़ी और फ्लेवर से भरपूर सॉस में होता है।
फॉर्क से पास्ता खाते समय काफी सॉस प्लेट में ही बच जाती है।
गार्लिक ब्रेड स्पंज की तरह सॉस सोखकर हर निवाले का स्वाद बढ़ा देती है।
सॉफ्ट पास्ता और क्रंची ब्रेड का कॉम्बिनेशन खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।
इटली से बाहर भी यह परंपरा लोकप्रिय हुई और रेस्टोरेंट्स ने इसे अपनाया।
पास्ता के साथ ब्रेड देने से डिश ज्यादा भरपेट लगती है और ग्राहक संतुष्ट महसूस करते हैं।