सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जान लीजिए ये नियम

 सावन सोमवार व्रत में सेब, केला, पपीता, अनार और मौसमी फल खा सकते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और पचाने में हल्के होते हैं।

व्रत में दूध, पनीर, मखाना खीर और बिना चीनी का मिल्कशेक लिया जा सकता है। चाय-कॉफी सीमित मात्रा में ही पिएं।

साबूदाना खिचड़ी, खीर या वड़ा व्रत में खाया जा सकता है। इसमें हमेशा सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।

उबले आलू, आलू जीरा या हल्की आलू की सब्जी व्रत में खाई जा सकती है। ज्यादा तेल और घी से बचें।

घी में हल्का भुना मखाना स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

कुट्टू, सिंघाड़ा, राजगिरा, समा चावल, मूंगफली, नारियल और सूखे मेवे भी व्रत में खाए जा सकते हैं।

व्रत में गेहूं, चावल, दालें, प्याज, लहसुन, सामान्य नमक, मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

ज्यादा मसालेदार, तला हुआ, पैकेटबंद भोजन और भारी मिठाइयों से बचें। इससे शरीर में सुस्ती आ सकती है।

कई घरों में दही, बैंगन और पत्तेदार वेजिटेबल भी वर्जित हैं। ऐसे में परिवार के रीति-रिवाजों का पालन करें।

नाश्ते में फल या मखाना, दोपहर में साबूदाना या समा चावल और शाम को नारियल पानी या फल लें। पूजा के बाद ताजा और हल्का भोजन करें।