गर्मियों में सेहत को चमकदार बना कर रखेगा ये एक फल

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो तेज गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और ठंडक बनाए रखता है।

 इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे स्किन फ्रेश और चमकदार दिखती है।

तरबूज हल्का और फाइबर युक्त होता है, जो पाचन तंत्र को सही रखता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है।

 इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।

कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने के कारण यह पेट को भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।