इस 15 अगस्त घूम आएं भारत के ये 10 ऐतिहासिक किले

PC- AI Generated Images

जोधपुर में करीब 500 साल पुराना मेहरानगढ़ किला किला राजस्थान की शान है। यहां से जोधपुर का खूबसूरत नजारा दिखता है।

स्वतंत्रता दिवस और दिल्ली के लाल किले का खास रिश्ता है। हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यहीं से देश को संबोधित करते हैं।

शानदार वास्तुकला और नक्काशी के लिए मशहूर मध्य प्रदेश का ग्वालियर किला कई सदियों का इतिहास समेटे है। गूजरी महल यहां का प्रमुख आकर्षण है।

महाराष्ट्र के लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ किला इतिहास और ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन है। मानसून में यहां की हरियाली देखते ही बनती है।

जैसलमेर में पीले बलुआ पत्थरों से बना सोनार किला किला सूरज की रोशनी में सुनहरा नजर आता है। रेगिस्तान के बीच इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

हैदराबाद में ग्रेनाइट की पहाड़ी पर बना गोलकुंडा किला अपनी विशाल दीवारों और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

अपनी करीब 36 किलोमीटर लंबी विशाल दीवार के लिए प्रसिद्ध राजस्थान का कुंभलगढ़ किला राज्य के राजसी इतिहास की शानदार झलक दिखाता है।

राजस्थान में राजपूत वीरता और बलिदान की कहानियों से जुड़ा चित्तौड़गढ़ किला सात प्रवेश द्वार, महलों, मंदिरों और विजय स्तंभ के लिए प्रसिद्ध है।

हिमाचल में पहाड़ों और नदियों के बीच स्थित कांगड़ा किला इतिहास के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का भी शानदार अनुभव देता है।

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल UP के आगरा का किला मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। मोती मस्जिद और शीश महल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

इस स्वतंत्रता दिवस पर इतिहास और भारत की गौरवशाली विरासत को करीब से महसूस करने के लिए इन किलों में से कोई एक जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।