भारतीय मखानों का सबसे बड़ा खरीदार क्यों है अमेरिका?
अमेरिका में हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स की बढ़ती मांग ने भारतीय मखाने को फेमस बनाया है।
ग्लूटेन-फ्री और प्लांट-बेस्ड डाइट ट्रेंड के चलते मखाना अमेरिकी बाजार में तेजी से जगह बना रहा है।
अमेरिका में रहने वाला बड़ा भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय मखाने की मांग को मजबूत करता है।
रेडी-टू-ईट और ऑन-द-गो स्नैकिंग कल्चर में रोस्टेड व फ्लेवर्ड मखाने खूब पसंद किए जा रहे हैं।
भारत में मखाने की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग और पैकेजिंग बेहतर होने से निर्यात आसान हुआ है।
बिहार को भारत में मखाना उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
भारत के मखाना निर्यात में अमेरिका समेत टॉप 5 देशों की हिस्सेदारी करीब 60% तक मानी जाती है।