जींस पहनने पर सीधे मौत की सजा! इस देश के ये 10 खौफनाक कानून उड़ा देंगे होश
क्या आप किसी ऐसे देश को जानते हैं जहां जींस पहनना या फोन पर विदेश में बात करने पर मौत की सजा तक दे दी जाती है।
यदि नहीं सुना है तो आज हम ऐसे ही देश की जानकारी आपको दे रहे हैं। इस देश का नाम है उत्तर कोरिया।
उत्तर कोरिया में ब्लू डेनिम जींस को पहनना सख्त मना है क्योंकि यह अमेरिका का ब्रांड है। इसे पहनने पर कड़ी सजा, यहां तक कि मौत की सजा भी हो सकती है।
बिना अनुमति विदेश, खासकर दक्षिण कोरिया, से संपर्क करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाता है।
यहां शराब केवल तय दिनों में ही पी जा सकती है। राष्ट्रीय शोक के दौरान शराब पीना गंभीर अपराध माना जाता है।
विदेशी फिल्में, टीवी शो या मनोरंजन सामग्री देखना कानून के खिलाफ है। दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा मिल सकती है।
आम नागरिकों के लिए निजी कार रखना बेहद मुश्किल है। लोग साइकिल, पैदल या सरकारी परिवहन का उपयोग करते हैं।
सरकार की आलोचना करना देशद्रोह माना जाता है। इसके लिए बेहद कठोर सजा का प्रावधान है।
उत्तर कोरिया के नागरिक बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकते। भागने की कोशिश करने वालों को सख्त दंड दिया जाता है।
देश में केवल सरकार जो कहेगी वो हेयरस्टाइल ही रखे जा सकते हैं। नियम तोड़ना अपराध माना जाता है।
पोर्न देखना, रखना या फैलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाती है।
ऐसा गाने ही सुन सकते हैं जो देश की विचारधारा के अनुरूप हो। बैन गाने सुनने पर भी सजा हो सकती है।