धरती पर जन्नत हैं भारत की ये 10 खूबसूरत झीलें! ठहर जाएंगी नजरें

भारत की ये झीलें अपनी खूबसूरती, प्राकृतिक नजारों और अनोखी खासियतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील अपनी नीली चमक और आसपास के पहाड़ी नजारों के कारण भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में गिनी जाती है।

कश्मीर की डल झील को 'कश्मीर का ताज' कहा जाता है। शिकारे और आसपास की पहाड़ियां इसकी खूबसूरती को और खास बना देती हैं।

ओडिशा की चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में शामिल है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

सिक्किम की गुरुडोंगमार झील खूबसूरत होने के साथ दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। बर्फीले पहाड़ों के बीच इसका नजारा बेहद शानदार लगता है।

उदयपुर की पिछोला झील शहर के बीचों-बीच स्थित है और खूबसूरत महलों से घिरी हुई है। झील और महलों का संगम इसे बेहद आकर्षक बनाता है।

लद्दाख की ऊंचाई पर स्थित त्सो मोरीरी को पर्वतीय झील के तौर पर जाना जाता है। चारों ओर फैले पहाड़ और शांत पानी इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।

केरल की वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी झीलों में से एक मानी जाती है। शांत पानी और हरियाली से घिरा इसका नजारा बेहद मनमोहक है।

उदयपुर की फतेह सागर झील अपनी नीली जलराशि और आसपास के खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। यह राजस्थान की आकर्षक झीलों में शामिल है।

कश्मीर की वुलर झील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। आसपास का प्राकृतिक वातावरण इसे खास बनाता है।

मणिपुर की लोकटक झील तैरते हुए फुमदी द्वीपों के लिए मशहूर है। झील का अनोखा प्राकृतिक स्वरूप इसे भारत की खास और खूबसूरत झीलों में शामिल करता है।