गर्मियों के मौसम में चाय-कॉफी की बजाय सेवन करें ये 5 मजेदार ड्रिंक्स

गर्मियों में चाय-कॉफी ज्यादा पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, इसलिए हेल्दी ड्रिंक्स चुनना बेहतर है।

नींबू पानी - यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और ताजगी देता है।

छाछ - पाचन के लिए फायदेमंद और गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाली बेहतरीन ड्रिंक है।

नारियल पानी - इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

आम पना - कच्चे आम से बना यह पेय लू से बचाने में मदद करता है।

तरबूज जूस - पानी से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में हाइड्रेशन बनाए रखता है।

इन ड्रिंक्स को घर पर ताजा बनाकर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

अगर ज्यादा कमजोरी या डिहाइड्रेशन लगे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।