वेजिटेबल नहीं सेहत के लिए संजीवनी बूटी है आपकी रसोई में रखी ये लाल चीज!

टमाटर में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

इसमें मौजूद लाइकोपीन और पोटैशियम खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने और एजिंग के असर को कम करने में सहायक है।

टमाटर में फाइबर होता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और डाइजेशन अच्छा रहता है।

इसमें कैलोरी कम और पानी ज्यादा होता है, इसलिए इसे खाने से पेट भरा रहता है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।