कितने समय में पचता है एक पिज्जा?

पिज्जा को पूरी तरह पचने में आमतौर पर 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है।

इसमें मौजूद मैदा, चीज और फैट पाचन की रफ्तार को धीमा कर देते हैं।

ज्यादा चीज और ऑयल वाला पिज्जा पेट में भारीपन पैदा कर सकता है।

पिज्जा का पाचन सबसे पहले पेट में शुरू होता है, जहां यह छोटे हिस्सों में टूटता है।

 इसके बाद पोषक तत्व छोटी आंत में जाकर शरीर द्वारा अवशोषित किए जाते हैं।

एक्स्ट्रा चीज और ज्यादा टॉपिंग वाला पिज्जा पचने में अधिक समय ले सकता है।

बड़े साइज का पिज्जा खाने से डाइजेशन पर ज्यादा दबाव पड़ता है।

पिज्जा खाने के तुरंत बाद लेटने से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

खाने के बाद 10–15 मिनट की हल्की वॉक पाचन में मददगार हो सकती है।

पिज्जा का आनंद लें, लेकिन संतुलित मात्रा में खाना सेहत के लिए बेहतर रहता है।