ChatGPT की कंपनी Open Ai जल्द ला रही है अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस
OpenAI जल्द अपना पहला AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकता है। यह एक नया AI कंपेनियन होगा।
यह डिवाइस बिना डिस्प्ले के आएगा। यह स्मार्ट स्पीकर की तरह वॉयस कमांड पर काम करेगा।
इसे घर में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है। यह रोजमर्रा के कई काम आसान बना सकता है।
इसमें ChatGPT का एडवांस्ड Voice Mode मिलेगा। यह आपकी बात सुनकर जवाब देगा।
यह स्मार्ट होम कंट्रोल करेगा, म्यूजिक चलाएगा और मैसेज का जवाब भी दे सकेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कैमरा और सेंसर होंगे। इससे यह आसपास का माहौल समझ सकेगा।
इसमें रिचार्जेबल बैटरी होगी। इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकेंगे।
यह डिवाइस अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। OpenAI ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।