30 साल बाद भारत लौटी मीनाक्षी शेषाद्रिजताई बॉलीवुड में कमबैक की इच्छा
80-90 के दशक में दिलों पर किया राज
अपने फिल्मी सफर की शुरुआत राजीव गोस्वामी के साथ फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से की थी।
करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका में बस गईं।
30 साल बाद वापसी
मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्मों में दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की है।
मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि वह सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं। करीब 30 साल बाद वह नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ अपनी कर्मभूमि मुंबई लौटी हैं।
फैंस को बेसब्री से इंतजार
मीनाक्षी शेषाद्रि की वापसी से फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कमबैक की खबर ने चाहने वालों की खुशी को दोगुना कर दिया है।
बेटा हुआ ग्रेजुएट, जिम्मेदारियों से हुई फ्री
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि वह फिलहाल अमेरिका के बोस्टन में हैं जहां बेटे के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की खुशी मना रही हैं।
खुद को साबित करने नहीं बल्कि वही काम करने लौटी हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है।