इस तरह बना लें ठंडी-ठंडी मैगों आइसक्रीम, मिनटों में कर जाओगे चट

गर्मियों में ठंडक और स्वाद के लिए मैंगो आइसक्रीम बनाएं। सबसे पहले अच्छे आम धोकर टुकड़े कर लें।

गर्मियों में ठंडक और स्वाद के लिए मैंगो आइसक्रीम बनाएं। सबसे पहले अच्छे आम धोकर टुकड़े कर लें। 

इसके बाद मिक्सर में आम और चीनी डालकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें। 

इसके  बाद  इसे एक बड़े बाउल में निकालकर इसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और नींबू का रस मिलाएं। 

सारी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें। मिश्रण को एल्यूमिनियम कंटेनर में डालकर पन्नी से कवर करें और 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। 

फिर मिश्रण को निकालकर दोबारा मिक्सर में पिसें और कंटेनर में डालकर 10-12 घंटे फ्रिज में रखें। 

जब आइसक्रीम सैट और ठंडी हो जाए, इसे स्कूप करके बाउल में सर्व करें।