गर्मियों में लंबे समय तक Vegetables को कैसे ताजा रखें?

इन तरीकों को अपनाकर इन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

सब्जियों को धोकर नहीं, बल्कि सूखा करके स्टोर करें। नमी ज्यादा होने से वे जल्दी सड़ सकती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखने से उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।

टमाटर, प्याज और आलू को फ्रिज में रखने की बजाय ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

खीरा, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को एयरटाइट कंटेनर या जिप बैग में रखें।

सब्जियों को फलों से अलग रखें, क्योंकि कुछ फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं।

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सब्जियां एक साथ न भरें, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।

जो सब्जियां जल्दी खराब होती हैं, उन्हें पहले इस्तेमाल करें और जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करें।