दुनिया में कहां बसा है मिनी इंडिया? खूबसूरती देख वहीं रह जाते हैं लोग! 

आज दुनिया में हर जगह भारतीय मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं संसार में एक ऐसा भी देश है जिसे, स्मॉल व मिनी इंडिया कहा जाता है। 

फिजी को 'मिनी इंडिया' कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है।

फिजी में हिंदी आधिकारिक भाषाओं में शामिल है, जो यहां 'फिजी हिंदी' के रूप में बोली जाती है।

ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय मजदूरों को गन्ने की खेती के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर फिजी ले जाया गया था।

कई मजदूर भारत वापस नहीं लौटे और बाद में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार फिजी में बस गए।

फिजी 322 द्वीपों का समूह है, जिनमें से 106 द्वीपों पर आबादी रहती है।

फिजी में भारतीय परंपराएं, रीति-रिवाज और खानपान आज भी बड़े स्तर पर देखने को मिलते हैं।

नादी शहर का श्री शिव सुब्रमन्या हिंदू मंदिर फिजी के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है।

फिजी में दिवाली, होली और रामनवमी जैसे त्योहार पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाए जाते हैं।